ePaper

फिल्‍मों में किसिंग सीन करने से जॉन अब्राहम ने की तौबा

Updated at : 14 Mar 2015 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍मों में किसिंग सीन करने से जॉन अब्राहम ने की तौबा

अपने स्‍मार्ट लुक और पर्सनैलिटी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक बड़ा फैसला लिया है. जी हां उनका कहना है कि अब वे अपनी आनेवाली किसी भी फिल्‍म में किसिंग सीन नहीं करेंगे. प्रिया रुंचल से शादी के बाद जॉन अब्राहम ने यह फैसला लिया है. जॉन जल्‍द ही फिल्‍म […]

विज्ञापन

अपने स्‍मार्ट लुक और पर्सनैलिटी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक बड़ा फैसला लिया है. जी हां उनका कहना है कि अब वे अपनी आनेवाली किसी भी फिल्‍म में किसिंग सीन नहीं करेंगे. प्रिया रुंचल से शादी के बाद जॉन अब्राहम ने यह फैसला लिया है. जॉन जल्‍द ही फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ में नजर आयेंगे.

इस बात का खुलासा डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया है. अनीस ने बताया कि,’ आगामी फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ में उन्‍हें श्रुति हासन के साथ एक इंटीमेट सीन के दौरान किस क‍रना था, लेकिन जॉन ने मना कर दिया. अब उनके इस सीन को एक रोमांटिक सीन के तौर पर शूट करना पड़ा.’ लगता है जॉन अब अभिनेता सलमान खान के रास्‍ते चलना चाहते हैं क्‍योंकि सलमान अपनी फिल्‍मों में किस नहीं करते और उनकी फिल्‍म हिट भी हो जाती है.

वैसे जो भी हो जॉन फिर काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे. इससे पहले अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु के साथ फिल्‍म ‘जिस्म’ में कई किसिंग सीन दे चुके हैं. अब जॉन ने यह फैसला क्‍यों लिया यह तो वे ही बेहतर तरीके से जानते हैं. यह फिल्‍म ‘वेलकम’ की सीक्‍वल है. उन्‍होंने इस फिल्‍म में अक्षय कुमार को रिप्‍लेस किया है.

फिल्‍म ‘वेलकम’ ने दर्शकों को हंसाने में कामयाबी हासिल की थी. फिल्‍म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत के अलावा कई दिग्‍गज कलाकारों ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. अब देखना है कि ‘वेलकम बैक’ दर्शकों को कितना पसंद आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola