स्‍मार्टफोन ने ले ली है बातचीत की जगह : अमिताभ

Updated at : 04 Mar 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ने ले ली है बातचीत की जगह : अमिताभ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि आजकल के युवा जैसा सोचते हैं और जैसे अपनी बातें रखते हैं वह चुनौतीपूर्ण है. आजकल बातचीत की जगह मोबाइल फोन ने ले ली है. उनका कहना है कि युवा पीढ़ी के साथ तालमेल रखना बहुत मुश्किल होता है. बिग बी हाल ही में फिल्‍म ‘शमिताभ’ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि आजकल के युवा जैसा सोचते हैं और जैसे अपनी बातें रखते हैं वह चुनौतीपूर्ण है. आजकल बातचीत की जगह मोबाइल फोन ने ले ली है. उनका कहना है कि युवा पीढ़ी के साथ तालमेल रखना बहुत मुश्किल होता है. बिग बी हाल ही में फिल्‍म ‘शमिताभ’ में धनुष और अक्षरा हासन के साथ नजर आये थे.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम’ पर लिखा कि,’ जिस तेजी से आज की पीढ़ी अपने आप को जाहिर करती है, बोलती है, सोचती है वह हैरत में डाल देने वाला है। उनके साथ तालमेल रखना मुझे बहुत ही कठिन लगता है.

उनका कहना है कि आजकल के युवाओं को पहले से पतो होता है कि उनकी जरूरतें क्‍या है और वे इसके लिए पहले से तैयार रहते हैं. बुजुर्गो के लिए यह एक बड़ी चुनौती है और निराशा का कारण भी. अमिताभ खुद भी सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं उनका कहना है कि युवा आजकल बात करने से ज्‍यादा अपने स्‍मार्ट फोन पर व्‍यस्‍त रहते हैं.

हालांकि बिग बी ने यह भी कहा कि उन्‍हें अविष्‍कारों या प्रौद्योगिकी से कोई शिकायत नहीं है. लेकिन उन्‍हें अपनी आत्‍मा से बेहद प्‍यार है और इसका कोई तकनीकी विकल्‍प नहीं है. बिग बी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola