अफजल गुरू का अवशेष उसके परिजनों को सौंपा जाना चाहिए, यह उनका हक है : जावेद अख्तर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2015 12:41 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के महान कवि, पटकथा लेखक, गीतकार और राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर ने अफजल गुरू के अवशेषों को उसके परिजनों को सौंपे जाने के मुद्दे पर कहा है कि अगर उसके परिजन अभी तक अवशेषों की मांग कर रहे हैं, तो मैं समझता हूं कि उनके परिजनों को अवशेष सौंप दिया जाना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के महान कवि, पटकथा लेखक, गीतकार और राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर ने अफजल गुरू के अवशेषों को उसके परिजनों को सौंपे जाने के मुद्दे पर कहा है कि अगर उसके परिजन अभी तक अवशेषों की मांग कर रहे हैं, तो मैं समझता हूं कि उनके परिजनों को अवशेष सौंप दिया जाना चाहिए. यह उनका हक है. इस बात को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और न ही इसे मुद्दा बनाया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि पीडीपी के विधायकों ने अफजल गुरू के अवशेषों की मांग करके भारतीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. अफजल गुरू संसद पर हमले का दोषी था. हालांकि सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि गृहमंत्रालय ने पीडीपी विधायकों की मांग को ठुकरा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola