बजरंगी भाईजान के लिए कश्मीर जायेंगी करीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 10:31 AM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान हैं. वहीं अगले महीने दोनों कलाकार फिल्म की अगली शूटिंग के लिए कश्मीर जायेंगे. करीना कश्मीर जाने को लेकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि फिल्म बड़ी होगी और दर्शकों को पसंद […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान हैं. वहीं अगले महीने दोनों कलाकार फिल्म की अगली शूटिंग के लिए कश्मीर जायेंगे. करीना कश्मीर जाने को लेकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि फिल्म बड़ी होगी और दर्शकों को पसंद आयेगी. फिल्म इस साल ईद में रिलीज होगी.
करीना ने गुरुवार को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्डस के मौके पर मौजूद थी. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि,’ फिल्म के लिए हमलोग अगले महीने कश्मीर में होंगे. मैं कश्मीर जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं. वहां एक नया अनुभव होगा. फिल्म में दर्शकों को मेरा काम पसंद आयेगा.’
करीना ने आगे बताया,’ दोबारा सलमान के साथ काम करना अच्छा लग रहा है. ‘बॉडीगार्ड’ के बाद दर्शक हमें इस फिल्म में भी पसंद करेंगे. मैं दर्शकों की राय जानने के लिए भी एक्साईडिट हूं.’ आपको बता दें कि करीना और सलमान फिल्म ‘क्योंकि’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’ और ‘बॉडीगॉर्ड’ में साथ-साथ नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










