एकसाथ खाना पकाते नजर आयेंगे शाहरुख-सलमान ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार फराह खान जल्द ही टीवी शो ‘फराह की दावत’ को होस्ट करती नजर आयेंगी. वहीं फराह चाहती है कि वो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को अपने शो में एकसाथ बुलायें. लगता है फराह जानती है कि दर्शक भी शाहरुख-सलमान को एकसाथ देखना चाहते है. फराह का कहना है […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार फराह खान जल्द ही टीवी शो ‘फराह की दावत’ को होस्ट करती नजर आयेंगी. वहीं फराह चाहती है कि वो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को अपने शो में एकसाथ बुलायें. लगता है फराह जानती है कि दर्शक भी शाहरुख-सलमान को एकसाथ देखना चाहते है.
फराह का कहना है कि,’ मैं अपने शो में दोनों (सलमान और शाहरुख) को एकसाथ लाना चाहती हूं. मैं अपने इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हूं. यह शो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा.’ वैसे भी दोनों कलाकारों को एक ही मंच पर एकसाथ देखना दिलचस्प होगा.
फराह ने इससे पहले रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ को होस्ट किया था. हाल ही में इस कार्यक्रम अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, मलायका अरोड़ा खान, रितेश देशमुख और जेनेलिया अपनी पाक कला कौशल का प्रदर्शन करते दिखेंगे. फराह का इस शो को लेकर कहना है कि इस शो से लोगों को पता चलेगा कि सितारे भी खाना पकाने में माहिर होते हैं.
इससे पहले फराह रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8′ को होस्ट कर चुकी हैं. अब लगता है उन्हें होस्ट करने में मजा आ रहा है इसलिए वे एक और शो को होस्ट करने के लिए तैयार है. उनका कहना है कि,’ यह एक पाक कला पर आधारित शो है. इस शो में किसी भी फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जायेगा. शो में कई सितारे के खाना पकाने का जौहर सामने आयेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










