ऐश्‍वर्या को बचपन से जानते हैं रणबीर कपूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 12:50 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वे ऐश्‍वर्या को बचपन से जानते हैं. रणबीर और ऐश्‍वर्या जल्‍द ही फिल्‍मकार करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी होंगी. ऐश्‍वर्या लंबे अर्से बाद बॉलीवुड में दोबारा कमबैक कर रही हैं. ऐश्‍वर्या ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वे ऐश्‍वर्या को बचपन से जानते हैं. रणबीर और ऐश्‍वर्या जल्‍द ही फिल्‍मकार करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी होंगी. ऐश्‍वर्या लंबे अर्से बाद बॉलीवुड में दोबारा कमबैक कर रही हैं. ऐश्‍वर्या ने फिल्‍म ‘जज्‍बा’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

रणबीर का कहना है कि,’ मैं ऐश्‍वर्या को बचपन से जानता हूं. जब मैं 15 साल का था तो मैं अपने पापा की फिल्‍म ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहा था. उसे समय हम दोनों की मुलाकात हुई थी. वो भले ही मुझसे बड़ी हो लेकिन उनका बर्ताव मेरे लिए एक दोस्‍त की तरह था.’

रणबीर ने आगे कहा कि,’ वो मेरे साथ एक अच्‍छे दोस्‍त की तरह ट्रीट करती थी. उनके अंदर आज तक कोई बदलाव नहीं आया. उनकी खूबसूरती से तो पूरी दुनियां वाकिफ हैं. ऐश्‍वर्या एक ऐसी लड़की है जिसके साथ मैं अपने पापा के सेट पर घूमा करता था.’ फिल्‍म ‘आ अब लौट चलें’ में ऐश्‍वर्या और अक्षय खन्‍ना ने मुख्‍य भूमिकायें निभाई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया था.

वहीं अब रणबीर और ऐश्‍वर्या दोनों एकसाथ एक ही फिल्‍म में दिखाई देंगे. करण इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. रणबीर और अनुष्‍का जल्‍द ही फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में नजर आयेंगे. वहीं करण इस फिल्‍म में निगेटिव शेड में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola