ePaper

''बॉम्‍बे वेलवेट'' में ''विलेन'' करण का फर्स्‍टलुक जारी...

Updated at : 09 Feb 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
''बॉम्‍बे वेलवेट'' में ''विलेन'' करण का फर्स्‍टलुक जारी...

जानेमाने फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप की आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में करण जौहर फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिल्‍म में वे निगेटिव किरदार में हैं. करण मूंछ वाले लुक में हाथों में गिलास लिये नजर आ रहे हैं. वे फिल्‍म में कैजाद कमबाटा का किरदार निभायेंगे. फिल्‍म में करण के अलावा अनुष्‍का शर्मा और रणबीर कपूर […]

विज्ञापन

जानेमाने फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप की आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में करण जौहर फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिल्‍म में वे निगेटिव किरदार में हैं. करण मूंछ वाले लुक में हाथों में गिलास लिये नजर आ रहे हैं. वे फिल्‍म में कैजाद कमबाटा का किरदार निभायेंगे. फिल्‍म में करण के अलावा अनुष्‍का शर्मा और रणबीर कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

दर्शक लंबे समय से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे हैं. कई बार इस फिल्‍म के रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया था. अब फिल्‍म 15 मई को रिलीज होगी. फिल्‍म में रणबीर जॉनी बलराज का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं अनुष्‍का रोजी नरुला का किरदार निभायेंगी. ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ की कहानी इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब ‘बॉम्‍बे फेबल्‍स’ पर आधारित है.

https://twitter.com/karanjohar/status/564491977970827266

वहीं अनुष्‍का इस फिल्‍म के अलावा ‘NH 10’ में भी नजर आयेंगी. इस फिल्‍म की निर्माता भी खुद अनुष्‍का ही है. वहीं रणबीर फिल्‍म ‘रॉय’ में नजर आनेवाले हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ की ये तीनों तिकड़ी दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है. तीनों पहली बार ऑनस्‍क्रीन नजर आयेंगे.

करण पहली बार विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे. उनका लुक भी फिल्‍म में अलग तरह का दिखाया गया है. करण ने अभी तक कई हिट फिल्‍में दी है लेकिन इस तरह का अभिनय में उनका यह पहला मौका है. करण अब फिल्‍में बनाने के साथ-साथ एक्टिंग के रास्‍ते पर भी चल पड़े हैं. देखें दर्शकों को विलेन करण कितना भाता है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola