एक क्रूर पति की भूमिका में नजर आयेंगे आदित्य पंचोली

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली फिल्म ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ में क्रूर पति के किरदार में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म का निर्माण नवोदित फिल्मकार मुन्नवर शमीम भगत ने अपनी पहली फिल्म ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ के लिए उन्हें साइन किया है. वे एक ऐसे पति का किरदार निभाने वाले हैं जो अपनी पत्नी पर शक […]
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली फिल्म ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ में क्रूर पति के किरदार में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म का निर्माण नवोदित फिल्मकार मुन्नवर शमीम भगत ने अपनी पहली फिल्म ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ के लिए उन्हें साइन किया है. वे एक ऐसे पति का किरदार निभाने वाले हैं जो अपनी पत्नी पर शक करता है और बहुत ज्यादा गुस्सैल है.
वहीं भगत ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा,’ फिल्म में विट्टल दादा नामक एक महत्वपूर्ण किरदार है. इस भूमिका में आदित्य पंचोली नजर आयेंगे. फिल्म में वे मुख्य नायिका के आपोजिट नजर आयेंगे. उसके अतीत में कई उतार-चढ़ाव है जिस कारण वो एक गैंगस्टर बन गया है. वो अपनी पत्नी पर बहुत शक करता है. वो एक गुस्सैल पति के रूप में पर्दे पर दिखाई देंगे.’
भगत खुद ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में आदित्य के अलावा किशोरी शहाणे, अरुण बक्शी, अंजु महेंद्रु, विजे भाटिया और कृतिका गायकवाड़ भी हैं. वहीं भगत ने आगे बताया कि फिल्म मुबंई की एक कहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










