ePaper

ओबामा ने कहा, ''सेनोरीटा, बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें''.... ट्विटर पर हीट हुआ ''DDLJ''

Updated at : 27 Jan 2015 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने कहा, ''सेनोरीटा, बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें''.... ट्विटर पर हीट हुआ ''DDLJ''

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जब दिल्‍ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में भाष्‍ण दे रहे थे तो उन्‍होंने फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ का एक सुपरहिट डायलॉग बोला. ओबामा के भाषण खत्‍म होते के साथ ही SRK Pride Of India और DDLJ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. फिल्‍म में शाहरुख और काजोल ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. […]

विज्ञापन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जब दिल्‍ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में भाष्‍ण दे रहे थे तो उन्‍होंने फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ का एक सुपरहिट डायलॉग बोला. ओबामा के भाषण खत्‍म होते के साथ ही SRK Pride Of India और DDLJ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. फिल्‍म में शाहरुख और काजोल ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

ओबामा ने कहा,’ सेनोरीटा, बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें…यू नो वट आई मीन…’

आपको बता दें कि फिल्‍म में शाहरुख ने यह डायलॉग बोला था. फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई थी. ओबामा ने अपने भाषण में भी शाहरुख का जिक्र किया था. उन्‍होंने कहा कि शाहरुख खान, मैरीकॉम और मिल्‍खा सिंह ने देश का नाम रोशन किया है.

शाहरुख खान भारत के साथ साथ विदेशों में बहुत लोकप्रिय हैं. अमेरिका, सउदी अरब समेत यूरोप के कई देशों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हाल ही में उन्‍होंने कई अलग-अलग देशों का दौरा किया था. इस दौरान उनके साथ फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की पूरी टीम भी साथ थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola