शूटिंग के दौरान ऐश के साथ मौजूद रहेंगी आराध्या

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ की शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार है. वे लंबे अर्से बाद टीवी स्क्रीन पर नजर आयेंगी. वहीं इस दौरान उनकी बेटी आरध्या भी सेट पर मौजूद रहेंगी. इसके लिए डायरेक्टर संजय गुप्ता ने तैयारी भी कर ली है. संजय ने आरध्या के लिए एक अलग […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ की शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार है. वे लंबे अर्से बाद टीवी स्क्रीन पर नजर आयेंगी. वहीं इस दौरान उनकी बेटी आरध्या भी सेट पर मौजूद रहेंगी. इसके लिए डायरेक्टर संजय गुप्ता ने तैयारी भी कर ली है.
संजय ने आरध्या के लिए एक अलग वैनिटी वैन का इंतजाम किया है. वैनिटी में आराध्या के पसंदीदा चॉकलेट्स, फ्रूट जूस और तरह-तरह के खिलौने मौजूद होंगे. वहीं इस वैनिटी वैन में आराध्या के साथ संजय के भी दो बच्चे होंगे.
संजय गुप्ता का इस बारे में कहना है कि,’ मैं भी एक पिता हूं और मां की जिम्मेवारी से परिचित हूं. मैं ऐश्वर्या की भावनाओं को समझता हूं. आरध्या के प्रति ऐश्वर्या की कई जिम्मेदारियां है. इसमिल हम ऐसा कर रहे हैं.’ फिल्म ‘जज्बा’ में इरफान भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में ऐश्वर्या वकील के किरदार में नजर आयेंगी.
इससे पहले इससे पहले एश्वर्या फिल्म ‘गुजारिश’ में नजर आई थी. फिल्म में ऐश्वर्या और इरफान खान के अलावा शबाना आजमी, अनुपम खेर, जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में होंगे. इसके अलावा ऐश्वर्या करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में भी नजर आयेंगी. इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




