''ब्योमकेश बक्शी'' पर बन रही है दो अलग-अलग फिल्में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 4:13 PM

विज्ञापन

बंगाली लेखक शरदेन्दु बंधोपाध्याय द्वारा लिखित काल्पनिक जासूस ‘ब्योमकेश बक्शी’ की कहानियों के आधार पर एक बार फिर से निर्देशक दिबाकर बनर्जी और सैबाल मित्रा दो अलग-अलग फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं.बनर्जी की फिल्म में जहां सुशांत सिंह राजपूत ब्योमकेश बक्शी का किरदार निभा रहे हैं वहीं मित्रा की फिल्म में धृतिमान चटर्जी, बक्शी […]

विज्ञापन

बंगाली लेखक शरदेन्दु बंधोपाध्याय द्वारा लिखित काल्पनिक जासूस ‘ब्योमकेश बक्शी’ की कहानियों के आधार पर एक बार फिर से निर्देशक दिबाकर बनर्जी और सैबाल मित्रा दो अलग-अलग फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं.बनर्जी की फिल्म में जहां सुशांत सिंह राजपूत ब्योमकेश बक्शी का किरदार निभा रहे हैं वहीं मित्रा की फिल्म में धृतिमान चटर्जी, बक्शी के किरदार को जीवंत करेंगे.

राजपूत युवा ब्योमकेश बनर्जी का किरदार निभाएंगे, जो अपना कैरियर शुरू करता है और उसके पास पहला मामला आता है. इस कहानी की पटकथा बंधोपाध्याय द्वारा लिखित 32 कहानियों की पहली किस्त से है.बनर्जी ने कहा कि मेरा ब्योमकेश युवा व्यक्ति है, जिसके पास उसका पहला मामला है और वह गलतियां करता है. 12 वर्षीय एक उत्सुक किशोर के रूप में मैंने ब्योमकेश बक्शी को पढा था जिसके 30 साल बीत जाने के बाद, मेरे मन में यह कहीं ना कहीं है.

मित्रा की फिल्म में धृतिमान चटर्जी समय के साथ बुजुर्ग और धोती पहने हुएनजर आएंगे. चटर्जी ने कहा कि फिल्म में ब्योमकेश के बुजुर्ग किरदार को दिखाया गया है. लेकिन हर कोई, चरित्र ब्योमकेश की लोकप्रियता के कारण खुद को इससे जोड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola