ePaper

जानिये ब्रेकअप के बाद भी कौन सी जोडि़यां हुई सुपरहिट

Updated at : 08 Jan 2015 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
जानिये ब्रेकअप के बाद भी कौन सी जोडि़यां हुई सुपरहिट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और रेखा की जोड़ी ने अपनी फिल्‍मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों के अलग होने का कारण जो भी रहा हो लेकिन दर्शक अभी भी दोनों की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देखना चाहते हैं. फिल्‍म के हिट होने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और रेखा की जोड़ी ने अपनी फिल्‍मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों के अलग होने का कारण जो भी रहा हो लेकिन दर्शक अभी भी दोनों की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देखना चाहते हैं. फिल्‍म के हिट होने का एक कारण फिल्‍म में नजर आनेवाले लीड पेयर भी होते हैं. अमिताभ-रेखा के अलावा भी बॉलीवुड में कई जोडि़यां ऐसी है जिन्‍होंने ब्रेकअप के बाद भी एकदूसरे के साथ काम किया और हिट हो गये. आप भी जानिये कौन सी है वो जोडियां….

undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और कैटरीना के करीब होने की खबरें से तो सब वाकिफ ही हैं. दोनों फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार क्‍यों किया’ में नजर आये थे. इसके बाद दोनों कई बार एक साथ देखे गये. फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के बाद कैटरीना और रणबीर कपूर के करीब होने की खबरें आई. अब दोनों बॉलीवुड के लव बडर्स के नाम से जाने जाते हैं. कैटरीना-सलमान ने ब्रेकअप के बाद ‘एक था टाइगर’ में काम किया और फिल्‍म सुपरहिट रही. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया.

undefined

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में दर्शकों ने दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को खासा पसंद किया. इस फिल्‍म के बाद दोनों के करीब होने की खबरें आई. फिर रणबीर और कैटरीना के साथ होने की खबरों ने दीपिका को रणबीर से दूर कर दिया. इसके बाद दोनों फिल्‍म में साथ नजर नहीं आये. फिल्‍म ने इन दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया था.

undefined

शाहिद कपूर और करीना कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्‍म ‘जब वी मेट’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दोनों ने एकसाथ ‘चुप चुप के’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘फिदा’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. दर्शकों ने दोनों की जोड़ी की काफी तारीफ की. इसके बाद दोनों की राहें अलग-अलग हो गई. अब खबरें आ रही थी कि शाहिद एक बार फिर करीना के साथ फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ करने जा रहे हैं लेकिन फिल्‍म के लीड पेयर आलिया भट्ट और शाहिद कपूर होंगे.

undefined

अक्षय कुमार और शिल्‍पा शेट्टी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्‍पा शेट्टी की जोड़ी ने 90 के दशक में खूब धमाल मचाया था. दोनों ने फिल्‍म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘इंसाफ’ और ‘जानवर’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने फिर फिल्‍म ‘धड़कन’ में काम किया. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर‍हिट रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola