शमिताभ में अमिताभ-रेखा साथ-साथ, लेकिन फिर भी हैं दूरियां

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म ‘शमिताभ’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में अभिनेता धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं. अमिताभ और रेखा को दर्शक अब भी फिल्मों में एक साथ देखना चाहते हैं लेकिन अमिताभ ने साफ कह दिया है कि दोनों एक ही फ्रेम में साथ नजर नहीं […]
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म ‘शमिताभ’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में अभिनेता धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं. अमिताभ और रेखा को दर्शक अब भी फिल्मों में एक साथ देखना चाहते हैं लेकिन अमिताभ ने साफ कह दिया है कि दोनों एक ही फ्रेम में साथ नजर नहीं आयेंगे.
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बिग बी ने कहा कि,’ हम दोनों एक साथ नहीं आ रहे हैं. आप जब फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आ जायेगा के हम दोनों का रोल क्या है. लेकिन हां फिल्म में ऐसे कलाकारों का होना स्वागत योग्य है. फिल्म में उनका होना सीक्वेंस का एक हिस्सा है.’
फिल्म में कमल हासन की बेटी अक्षरा हसन भी नजर आयेंगी. अक्षरा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वहीं अमिताभ का फिल्म के बारे में कहना है कि,’ इससे पहले मैंने कभी इस तरह की फिल्म नहीं की है. इसका श्रेय सिर्फ बाल्की को ही जाता है.’ फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. अमिताभ ने फिल्म में एक गाना भी गाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




