ePaper

जानिये क्‍या ''एलियन'' ''पीके'' पछाड़ पायेंगे ''धूम 3'' के ''विलेन'' को...

Updated at : 01 Jan 2015 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
जानिये क्‍या ''एलियन'' ''पीके'' पछाड़ पायेंगे ''धूम 3'' के ''विलेन'' को...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म अब तक पूरी दुनिया में 469 करोड़ रुपये की कमाई करनेवाली दूसरी फिल्‍म बन गई है. पहले पायदान पर आमिर की ही फिल्‍म ‘धूम 3’ है जिसने देशभर में 542 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘पीके’ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म अब तक पूरी दुनिया में 469 करोड़ रुपये की कमाई करनेवाली दूसरी फिल्‍म बन गई है. पहले पायदान पर आमिर की ही फिल्‍म ‘धूम 3’ है जिसने देशभर में 542 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘पीके’ के खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ किये गये, सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया गया लेकिन इसके बावजूद ‘पीके’ दर्शकों को थियेटर की ओर खींचने में कामयाब रही. ‘पीके’ ने भारत में 356 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर ली है.

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्‍म 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो जायेगी. फिल्‍म पहले हफ्ते से कमाई के मामले में सफल रही. ‘धूम 3’ में आमिर ने विलेन का किरदार निभाया था. फिल्‍म में आमिर के अलावा अभिषेक बच्‍चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिकाओं में थे. यह ‘धूम’ की ही सीरीज थी. वहीं ‘पीके’ में आमिर ने एलियन का किरदार निभाया है और धर्म से जुड़े कई छोटे-छोटे मुद्दों को उठाया है. फिल्‍म में आमिर खान, अनुष्‍का शर्मा, संजय दत्‍त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भूमिकाओं में थे.

फिल्‍म ‘पीके’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. इससे पहले आमिर और हिरानी फिल्‍म ‘थ्री इडियट्स’ में साथ काम कर चुके हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या आमिर अपनी ही फिल्‍म का रिकॉर्ड तोड़ पायेंगे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola