फिल्‍म ''शमिताभ'' का पहला गाना अमिताभ ने गाया...

Updated at : 31 Dec 2014 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म ''शमिताभ'' का पहला गाना अमिताभ ने गाया...

मुंबई : अपनी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ में अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी गायकी की प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे. फिल्म में सदी के महानायक बाथरूम में ‘पिडली सी बातें’ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं. सफेद कोट और नीले रंग की जींस पहने बच्चन ढाई मिनट के इस गीत को टॉयलेट सीट पर बैठे हुए […]

विज्ञापन

मुंबई : अपनी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ में अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी गायकी की प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे. फिल्म में सदी के महानायक बाथरूम में ‘पिडली सी बातें’ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं. सफेद कोट और नीले रंग की जींस पहने बच्चन ढाई मिनट के इस गीत को टॉयलेट सीट पर बैठे हुए गुनगुनाते दिखेंगे.

बच्चन ने ट्विटर पर गाने का लिंक साझा करते हुए लिखा,’ शमिताभ का गाना आपके लिए यहां है.. ‘पिडली’ गीत का आनंद आप यहां ले सकते हैं…’ आर बाल्की निर्देर्शित फिल्म के इस पहले गीत में अभिनेता हैंड शॉवर को माइक्रोफोन की तरह इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. कदमों को थिरकने के लिए मजबूर करने वाले इस गीत के यूट्यूब पर रिलीज होने के एक घंटे के अंदर अब तक 173 लाइक्स मिल चुके हैं.

गीत के बोल कुछ इस तरह हैं..’आंखों से पढने में ही है नशा.. नशे के साए में.. सब पिडली है यार.. पिडली सी बातें.. क्यूं करती हो शरमा के..’ पिछले सप्ताह बच्चन ने फिल्म के पहले ऑडियो पोस्टर को रिलीज किया था, जिसमें धनुष और इसी फिल्म से अपनी फिल्मी पारी शुरु कर रही अभिनेत्री अक्षरा हासन शामिल थे. फिल्म के अगले साल छह फरवरी को रिलीज होने की संभावना है.

बच्चन ने इससे पहले ‘बोल बच्चन’, ‘डॉन’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘कहानी’ जैसी फिल्मों में अपनी अद्भुत आवाज में गायकी से लुभाया है. फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola