क्या भारत की तरह मिस्त्र में हिट हो जायेगी ”HAPPY NEW YEAR”?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : फराह खान की हिट फिल्म ‘हैपी न्यू इयर’ भारत में धूम मचाने के बाद अब मिस्र में अपना धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. आज यानी 31 दिसंबर को मिस्र में फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है. शुरू में इस फिल्म का सब टाइटल अंग्रेजी और अरबी में तैयार किया गया है. […]
विज्ञापन
मुंबई : फराह खान की हिट फिल्म ‘हैपी न्यू इयर’ भारत में धूम मचाने के बाद अब मिस्र में अपना धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. आज यानी 31 दिसंबर को मिस्र में फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है.
शुरू में इस फिल्म का सब टाइटल अंग्रेजी और अरबी में तैयार किया गया है. यह फिल्म काहिरा, अलेक्जेंड्रिया और ओबोर सिटी सहित दस महत्वपूर्ण सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्सों में प्रदर्शित की जाएगी. यह फिल्म 24 अक्तूबर 2014 को भारत में प्रदर्शित की गयी थी.
फिल्म के गाने अबतक शाहरुख के फैंस के होठों पर हैं. भारत में फिल्म 100 करोड़ी क्लब में पहले ही शामिल हो गई है. अब देखना है कि यह मिस्र में क्या कमाल कर पाती है.
हैपी न्यू इयर के लिए शाहरुख खान ने काफी मेहनत की थी. इसके लिए उन्होंने जमकर जिम किया और सिक्स पैक निकाले हालांकि फिल्म में उन्का यह सिक्स पैक दो ही बार दिखाया गया है.
फिल्म की कहानी शाहरुख खान के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने पिता के हत्यारों से बदला लेने के लिए प्लान बनाता है. मिस्र में किंग खान के काफी फैन है इसलिए फराह को यहां से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










