”शानदार” के बाद अब शाहिद-आलिया ”उड़ता पंजाब” में आयेंगे साथ नजर

Updated:
विज्ञापन
”शानदार” के बाद अब शाहिद-आलिया ”उड़ता पंजाब” में आयेंगे साथ नजर

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट एकबार फिर चॉकलेटी शाहिद कपूर के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस करती नजर आयेंगी. खबरें आ रही है कि जानेमाने निर्देशक अभिषेक चौबे उत्‍तर भारत में फैले ड्रग्‍स के इस्‍तेमाल पर आधारित फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. इसी फिल्‍म में ये दोनों कलाकार नजर आयेंगे. अभिषेक ने इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट एकबार फिर चॉकलेटी शाहिद कपूर के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस करती नजर आयेंगी. खबरें आ रही है कि जानेमाने निर्देशक अभिषेक चौबे उत्‍तर भारत में फैले ड्रग्‍स के इस्‍तेमाल पर आधारित फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. इसी फिल्‍म में ये दोनों कलाकार नजर आयेंगे.

अभिषेक ने इस फिल्‍म के लिए शाहिद का चयन तो पहले ही कर लिया था. वहीं वे अभिनेत्री का तलाश कर रहे थे. अब उनकी तलाश आलिया भट्ट पर आकर खत्‍म हो गई है. फिल्‍म की शूटिंग फरवरी माह में शुरू होगी. वहीं अभिषेक ने फिल्‍म की ज्‍यादा जानकारी देने से इनकार किया है.

वहीं अभिषेक का कहना है कि,’ फिल्‍म एक साल बाद रिलीज होगी. इसके बारे में मैं अभी कुछ भी ज्‍यादा नहीं बता सकता. बस इत���ा बता सकता हूं कि फिल्‍म ड्रग्‍स पर आधारित है.’ वहीं आलिया-शाहिद आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक दोनों की जोडी को कितना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola