आमिर खान की फिल्म ”पीके” के खिलाफ याचिका स्वीकार : अदालत

Updated:
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म ”पीके” के खिलाफ याचिका स्वीकार : अदालत

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने फिल्म ‘पीके’ में ‘अश्लील और आपत्तिजनक’ सामाग्री को लेकर अभिनेता आमिर खान, निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ दिवानी मुकदमा तय कर दिया. अदालत ने कहा कि मुकदमा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के खिलाफ स्वीकार्य योग्य नहीं है. इसमें बोर्ड को भी प्रतिवादी बनाया गया था. मामले को सबूत […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने फिल्म ‘पीके’ में ‘अश्लील और आपत्तिजनक’ सामाग्री को लेकर अभिनेता आमिर खान, निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ दिवानी मुकदमा तय कर दिया. अदालत ने कहा कि मुकदमा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के खिलाफ स्वीकार्य योग्य नहीं है. इसमें बोर्ड को भी प्रतिवादी बनाया गया था.

मामले को सबूत के लिए 22 जनवरी की तारीख को सूचीबद्ध कर दिया गया है. याचिकाकर्ता हेमंत पाटिल ने रिलीज से पहले फिल्म से ‘आपत्तिजनक’ दृश्य हटाने और प्रचार के उस पोस्टर पर पाबंदी लगाने की मांग की जिसमें आमिर को रेडियो लेकर रेलवे पटरी पर खड़ा दिखाया गया है. इसे याचिकाकर्ता ने ‘अश्लील और आपत्तिजनक’ करार दिया है.

यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. न्यायाधीश एम एस शर्मा ने याचिकाकर्ता की दलील पर सहमति जताई और मुकदमा तय कर दिया.राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में आमिर खान के अलावा अनुष्‍का शर्मा, संजय दत्‍त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola