मैगजीन के कवर पर अमिताभ संग दिखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा महानायक अमिताभ बच्चन को स्टाइल आइकन मानती हैं. उनसे पूछा गया कि अगर कभी उन्हें मौका मिला तो वे मैगजीन कवर में किस एक्टर को लेना चाहेंगी तो उनका जवाब था अमिताभ बच्चन. प्रियंका का मानना है कि अमिताभ सबसे सेक्सी पुरुष और स्टाइल आइकन हैं. प्रियंका की नजर […]
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा महानायक अमिताभ बच्चन को स्टाइल आइकन मानती हैं. उनसे पूछा गया कि अगर कभी उन्हें मौका मिला तो वे मैगजीन कवर में किस एक्टर को लेना चाहेंगी तो उनका जवाब था अमिताभ बच्चन. प्रियंका का मानना है कि अमिताभ सबसे सेक्सी पुरुष और स्टाइल आइकन हैं.
प्रियंका की नजर में अमिताभ सदाबहार अभिनेता हैं. उनकी नजर में मैगजीन कवर के लिए बिग बी ही सबसे सेक्सी पुरूष हैं. वहीं प्रियंका ने कहा कि,’ मैं खुद को अपने मिस्ट्रीमैन के साथ कवर पर देखना चाहूंगी.’
प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका एकबार फिर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आयेंगी. इससे पहले तीनों फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुके हैं.
वहीं प्रियंका ने फिल्म ‘मैरीकोम’ से खासा सुर्खियां बटोरी थी. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










