ePaper

ट्विटर के बादशाह बने अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 18 Dec 2014 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर के बादशाह बने अमिताभ बच्‍चन

कोलकाता: फिल्मी दुनिया के अन्य सभी अभिनेताओं को पीछे छोडते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर लोकप्रियता और सक्रियता दोनों के मामले में नंबर-1 के पायदान पर खडे हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के एक करोड 20 लाख फॉलोअर हैं और वह लोकप्रियता के मामले […]

विज्ञापन

कोलकाता: फिल्मी दुनिया के अन्य सभी अभिनेताओं को पीछे छोडते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर लोकप्रियता और सक्रियता दोनों के मामले में नंबर-1 के पायदान पर खडे हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के एक करोड 20 लाख फॉलोअर हैं और वह लोकप्रियता के मामले में शीर्ष पर हैं.

डिजिटल सर्विस प्रदाता (टू द न्यू) ने हिन्दी फिल्म जगत से जुडी कई हस्तियों का ट्विटर पर उनकी लोकप्रियता और गतिविधियों के आधार पर एक सर्वेक्षण किया. यह रैंकिंग, कुल फॉलोअर, फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि और प्रतिदिन किए गए ट्वीट के आधार पर तैयार कर गई है.

72 वर्षीय बच्चन इस सूची में पहले पायदान पर हैं, जबकि शाहरुख खान दूसरे और अभिषेक बच्चन तीसरे नंबर पर काबिज हैं. हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेताओं के शीर्ष दस लोगों की सूची में रितिक रौशन, आमिर खान और सलमान खान के नाम भी शामिल है.

वहीं इस सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपडा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम है. फिलहाल अमिताभ बच्‍चन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. बिग बी समय-समय पर ट्वीट करते रहते हैं और अपने फॉलावर्स को अपनी कई गतिविधियों की जानकारी देते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola