जन्मदिन पर ''गुरु'' श्याम बेनेगल को अभिनेत्री शबाना ने दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 4:33 PM
मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल को अपना गुरु बताते हुए उनके 80 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है. शबाना ने कहा कि ‘अंकुर’ के निर्देशक के साथ अपना कैरियर शुरु करने का निर्णय एक बडा अच्छा फैसला रहा. शबाना ने ट्विटर पर लिखा है, […]
मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल को अपना गुरु बताते हुए उनके 80 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है. शबाना ने कहा कि ‘अंकुर’ के निर्देशक के साथ अपना कैरियर शुरु करने का निर्णय एक बडा अच्छा फैसला रहा.
शबाना ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मेरे गुरु श्याम बेनेगल को जन्मदिन की बधाई. गर्मजोशी, उदार मित्र और सामानांतर सिनेमा के अग्रणी हस्ताक्षर होने के साथ साथ वे खाना खाने के शौकीन हैं.’
शबाना ने कहा है कि उन्होंने हमेशा श्याम बेनेगल को गुरु कह कर बुलाया है. हालांकि इस बात पर वह हमेशा शर्माते रहे और वह इस बात को तरजीह देते रहे कि वह मेरे मित्र हैं.
शबाना और बेनेगल दोनों ने 1974 में आयी फिल्म ‘अंकुर’ से एक साथ हिन्दी सिनेमा जगत में अपने कैरियर की शुरुआत की थी. फिल्म में शबाना ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका अदा की थी जबकि बेनेगल ने निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी. शबाना को इस फिल्म के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










