अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मनाई शादी की 30वीं सालगिरह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 4:52 PM
मुंबई : बॉलीवुड दंपत्ति शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को आज 30 साल पूरे हो गए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे दोस्तों की तरह हैं. अभिनेत्री शबाना आजमी अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती है. शबाना ने ट्वीट किया कि आज हमारी शादी की 30वीं सालगिरह है. जावेद का हवाला […]
मुंबई : बॉलीवुड दंपत्ति शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को आज 30 साल पूरे हो गए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे दोस्तों की तरह हैं. अभिनेत्री शबाना आजमी अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती है.
शबाना ने ट्वीट किया कि आज हमारी शादी की 30वीं सालगिरह है. जावेद का हवाला देते हुए उन्होंने कहा ‘शबाना और मैं अच्छे दोस्त हैं. हमारी दोस्ती को शादी भी नहीं तुडवा सकी.’ 64 वर्षीय दिग्गज अदाकारा अख्तर की दूसरी पत्नी हैं.
अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी. जब दोनों का तलाक हो गया तो अख्तर ने शबाना से शादी कर ली. अख्तर के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जो अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और निर्देशिका जोया अख्तर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










