”पीके” में मेरा किरदार ऑटिस्टिक नहीं है : आमिर खान

लंदन : बॉलीवुड स्टार आमिर खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘पीके’ का किरदार ऑटिज्म नामक बीमारी का शिकार नहीं है और यह उनके करियर के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक था. यह किरदार मेरे सोच से भी हटके था. लंदन में 49 वर्षीय आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘ पीके ऑटिस्टिक […]
लंदन : बॉलीवुड स्टार आमिर खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘पीके’ का किरदार ऑटिज्म नामक बीमारी का शिकार नहीं है और यह उनके करियर के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक था. यह किरदार मेरे सोच से भी हटके था.
लंदन में 49 वर्षीय आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘ पीके ऑटिस्टिक नहीं है. जीवन में उसका दृष्टिकोण तर्कपूर्ण है. वह पलकें नहीं झपकाता. यह मेरे करियर के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है. इस फिल्म में मेरा किरदार एकदम हटके है. दर्शकों को पीके पसंद आयेगी.’ फिल्म के वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने कोर्ट हाउस होटल में वीडियो कांफ्रेंसिंग का इंतजाम किया था.
निर्देशक राज कुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इसका निर्माण हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने किया है.आमिर के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा, बोमन इरानी, सौरभ शुक्ला, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त विभिन्न भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










