''डेविल'' होगा ''किक'' का अगला सिक्वल
Updated at : 06 Dec 2014 4:44 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इस साल ईद रिलीज फिल्म ‘किक’ने बॉक्सआफिस पर कई रिकार्ड बनाए .उसके बाद फिल्म के सिक्वल की बातें चर्चा में आयीं. लेकिन अब तमाम अटकलों से पर्दा उठ गया है. खबरों के मुताबिक साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘किक’ का सिक्वल बनने वाला है. इस फिल्म का नाम ‘डेविल’ होगा. हलांकि […]
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इस साल ईद रिलीज फिल्म ‘किक’ने बॉक्सआफिस पर कई रिकार्ड बनाए .उसके बाद फिल्म के सिक्वल की बातें चर्चा में आयीं. लेकिन अब तमाम अटकलों से पर्दा उठ गया है.
खबरों के मुताबिक साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘किक’ का सिक्वल बनने वाला है. इस फिल्म का नाम ‘डेविल’ होगा. हलांकि किक में भी सलमान के किरदार का नाम डेविल ही है.
इस फिल्म की कहानी उसी जगह से शुरु होगी जहां पर किक खत्म हुई थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसपर काम पहले ही हो रहा है. हालांकि फिल्म को खुद साजिद ही निर्देशित करेंगे या कोई और इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है.
बता दें कि ‘किक’ ने बॉक्सऑफिस पर 233 करोड का कारोबार किया था. फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा. फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान,जैकलीन फर्नांडिस थे. काफी वक्त अटकलें लगायी जा रही थी कि फिल्म का सिक्वल जल्द ही बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




