ePaper

इब्राहिम पैलेस में जल्‍द गूंजेगी सोहा की शादी की शहनाई

Updated at : 05 Dec 2014 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
इब्राहिम पैलेस में जल्‍द गूंजेगी सोहा की शादी की शहनाई

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बहन अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की शादी अगले महीने होने की खबरें आ रही हैं. दोनों इस शादी को बिल्‍कुल सिंपल रखना चाहते हैं. इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्‍त और रिश्‍तेदार ही शामिल होंगे. वहीं शादी की रस्‍में मुबंई में ही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बहन अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की शादी अगले महीने होने की खबरें आ रही हैं. दोनों इस शादी को बिल्‍कुल सिंपल रखना चाहते हैं. इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्‍त और रिश्‍तेदार ही शामिल होंगे. वहीं शादी की रस्‍में मुबंई में ही होगी और शादी की पार्टी का आयोजन इब्राहिम पैलेस में किया जायेगा.

आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में कुणाल ने सोहा को प्रपोज किया था.सोहा ने खुशी-खुशी कुणाल के इस प्रपोजल को एक्‍सेप्‍ट किया था और ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्‍होंने फैंस को बत‍ाया था कि कुणाल ने एक परफेक्‍ट रिंग के साथ प्रपोज किया है और मैंने हां भी कर दी है.’

सोहा और कुणाल ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया है. दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था. दो साल बाद फिर इब्राहिम पैलेस में शहनाई गूंजने वाली है. इससे पहले सैफ और करीना की शादी हुई थी. अब फिर इस पैलेस को एक नए सिरे से सजाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola