ePaper

आमिर भोजपुर से करेंगे पीके'' के प्रमोशन की शुरुआत

Updated at : 02 Dec 2014 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर भोजपुर से करेंगे  पीके'' के प्रमोशन की शुरुआत

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. आमिर फिल्‍म के प्रमोशन की शुरुआत भोजपुर से करेंगे. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्‍म में आमिर खान, अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय कुमार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में आमिर ने भोजपुरी में कई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. आमिर फिल्‍म के प्रमोशन की शुरुआत भोजपुर से करेंगे. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्‍म में आमिर खान, अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय कुमार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में आमिर ने भोजपुरी में कई डायलॉग बोले हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म का डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें वे भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे हैं.

वहीं आमिर अब फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर कई शहरों में जायेंगे. फिल्‍म में एक ओर संजय दत्‍त जहां राजस्‍थानी में डायलॉग बोलते नजर आयेंगे वहीं दूसरी ओर आमिर भोजपुरी में डायलॉग बोलते नजर आ रहे है. वहीं फिल्‍म को लेकर संस्‍पेंस अभी बरकरार है. फिल्‍म के डायलॉग प्रोमो में अनुष्‍का आमिर से उनका नाम पूछती हैं. जवाब में आमिर बड़ी मासूमियत के साथ भोजपुरी में कहते नजर आते हैं नाम नाहीं है कछु हमार, बाकि जाने काहे सब पीके पीके बुलावे हैं.

प्रोमो में हर कोई आमिर से पीके हैं क्‍या ?? पूछता नजर आ रहा है. फिल्म में आमिर के सामान्‍य से अलग दिखने के कारण हर कोई उनसे पूछता दिखता है कि कहीं पीया तो नहीं है?. लेकिन गौर फरमाने वाली बात यह है कि आमिर ने सच में पी रखी है या फिर इसके पीछे भी कोई राज है. आमिर ने कई पोस्‍टर रिलीज किया लेकिन दर्शक फिल्‍म की कहानी का गेस नहीं कर पाए हैं. वहीं दर्शक फिल्‍म के पोस्‍टर और डायलॉग प्रोमो को देखकर आमिर की इस फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola