अपनी बहनों के लिए गॉडफादर हैं प्रियंका
Updated at : 29 Nov 2014 5:05 PM (IST)
विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका चोपडा बॉलीवुड में अपनी बहनों की इंट्री पर खुश हैं. हाल ही में प्रियंका की कजिन मनारा ने बॉलीवुड फिल्म ‘जिद’ से इंट्री की है. फिल्म के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहंची प्रियंका चोपडा ने कहा कि बॉलीवुड में सही मुकाम पाने के लिए वो अपनी बहनों को मदद करेंगी. […]
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपडा बॉलीवुड में अपनी बहनों की इंट्री पर खुश हैं. हाल ही में प्रियंका की कजिन मनारा ने बॉलीवुड फिल्म ‘जिद’ से इंट्री की है. फिल्म के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहंची प्रियंका चोपडा ने कहा कि बॉलीवुड में सही मुकाम पाने के लिए वो अपनी बहनों को मदद करेंगी.
उन्होंने कहा कि ‘मेरे होते हुए मेरी बहनों को बॉलीवुड में कोई छू भी नहीं सकता’. परिणीति चोपडा के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि शुरु में मैंने उन्हें मदद की लेकिन अपनी मेहनत सेपरिणीतिने बॉलीवुड में जगह बना ली. आज वो बॉलीवुड की बडी स्टार हैं.
प्रियंका ने कहा मैं अपनी दोनों बहनों को जितना फायदा दे सकती हूं जरूर दूंगी. उन्होंने कहा कि ‘मैं अपनी बहनों के लिए इंडस्ट्री में गॉडफादर हूं और मेरे रहते मेरे परिवार वालों को कोई परेशानी नहीं हो सकती है. फिल्म ‘जिद’ में मनारा की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा ‘ वो अपनी फिल्में चुनने के लिए स्वतंत्र हैं.मैंने पहली बार उनका अभिनय देखा है. फिल्म में उनका किरदार काफी मुश्किल था और मनारा ने अच्छा काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




