ePaper

ज़रीन खान बनीं जर्नलिस्‍ट

Updated at : 29 Nov 2014 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
ज़रीन खान बनीं जर्नलिस्‍ट

‘वीर’ फिल्‍म से बॉलीवुड फिल्मों में इंट्री करने वाली अभिनेत्री ज़रीन खान अब पत्रकार बनने वाली हैं. दरअसल जरीन अपनी अगली फिल्‍म ‘नॉनसेंस’ में एक पत्रकार की भूमि‍का में दिखने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं. फिल्म का निर्देशन अश्विन शेट्टी कर रहे हैं. सलमान खान के साथ अपनी पहली ही फिल्‍म […]

विज्ञापन

‘वीर’ फिल्‍म से बॉलीवुड फिल्मों में इंट्री करने वाली अभिनेत्री ज़रीन खान अब पत्रकार बनने वाली हैं. दरअसल जरीन अपनी अगली फिल्‍म ‘नॉनसेंस’ में एक पत्रकार की भूमि‍का में दिखने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं. फिल्म का निर्देशन अश्विन शेट्टी कर रहे हैं.

सलमान खान के साथ अपनी पहली ही फिल्‍म करने वाली अभिनेत्री ज़रीन खान इससे पहले बॉलीवुड फिल्म ‘हाउसफुल 2’ में नजर आयीं थीं. ज़रीन की अगली फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शिमला में शुरु होने वाली है.खबर है कि फिल्म में अपने रोल को लेकर जरीन ने अपना वजन भी कम किया है. फिल्म अगले वर्ष सिनेमाघरों में आएगी.

फिल्म ‘नॉनसेंस’ के अन्‍य किरदारों में शरमन जोशी औ वीर दास भी नजर आएंगे. जरीन ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए पहले ही तैयारी शुरु कर दी है. यह एक कॉमेडी फिल्‍म होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola