ePaper

रिलीज होने से पहले ही अक्षय की ''बेबी'' ने सोशल मीडिया पर तोडा रिकॉर्ड

Updated at : 28 Nov 2014 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
रिलीज होने से पहले ही अक्षय की ''बेबी'' ने सोशल मीडिया पर तोडा रिकॉर्ड

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता है जो अपने दर्शकों को खुश करने के लिए हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं. कुछ ऐसा ही किया है उन्‍होंने अपनी आगामी फिलम ‘बेबी’ में. फिल्‍म ‘बेबी’ रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज बना […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता है जो अपने दर्शकों को खुश करने के लिए हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं. कुछ ऐसा ही किया है उन्‍होंने अपनी आगामी फिलम ‘बेबी’ में. फिल्‍म ‘बेबी’ रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज बना हुआ है. फिल्म का हैशटैग ‘Waiting for BABY Trailer’ बीते एक पखवाड़े से ट्रेंड कर रहा है. अभी तक कोई भी फिल्म सोशल मीडिया पर इतने समय तक ट्रेंड नहीं कर पाई है.

हैश टैग ‘Waiting for BABY Trailer’ पिछले 14 दिनों से टॉप-10 में बना हुआ है. फिल्‍म 23 जनवरी को रिलीज होनेवाली है. इससे पहले अक्षय फिल्‍म ‘द शौकीन्‍स’ और ‘इट्स इंटरटेनमेंट’ में नजर आये थे. दोनों ही कॉमेडी फिल्‍में थी. वहीं दर्शकों को यह मलाल था कि अक्षय कोई स्‍टंट वाली फिल्‍म नहीं कर रहे हैं. दर्शकों के लिए यह एक बडी खुशी होगी कि अक्षय फिल्‍म ‘बेबी’ में जबरदस्‍त स्‍ट्टंस करते नजर आयेंगे.

अक्षय भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में पहली बार राणा दग्‍गुबाती और अक्षय कुमार दोनों एकसाथ नजर आयेंगे. फिल्‍म की एक शूटिंग के दौरान अक्षय और राणा दग्‍गुबाती के बीच एक सीन फिल्‍माया जा रहा था. दोनों टेक पर टेक देते रहे और डायरेक्‍टर रीटेक कहता रहा. एक के बाद एक 25 रीटेक हुए. 25 टेक लेने के बाद नीरज को सीन पसंद आ गया और फिल्‍म का यह सीन पूरा हो गया. खास बात यह है कि 25 रीटेक दोनों को 50 डिग्री तापमान में करने पड़े थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola