''डॉली की डोली'' में सोनम का नया लुक, नीले लहंगे और लैदर जैकेट...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 4:50 PM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. सोनम नीले लहंगे के साथ लैदर जैकेट पहने स्टाईल में बैठी हुई नजर आ रही हैं. सोनम इस फिल्म में बिंदास नजर आ रही हैं. फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘डॉली की डोली’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. सोनम नीले लहंगे के साथ लैदर जैकेट पहने स्टाईल में बैठी हुई नजर आ रही हैं. सोनम इस फिल्म में बिंदास नजर आ रही हैं. फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह एक कॉमेडी फिल्म है. जिसमें सोनम लुटेरी बनी हैं. वे पुरुषों को अपने प्यार में फंसाती है. फिर उसके साथ शादी कर उसकी सारी प्रापर्टी लेकर भाग जाती हैं. लेकिन वाकई सोनम का अपने लुक के साथ हमेशा कुछ अलग करने का फॉर्मूले ने इस बार उन्हें एक फन और रोचक लुक दे दिया है.
फिल्म को अभिषेक डोगरा ने निर्देशित किया है. फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान कैमियो करते नजर आयेंगे. इससे पहले फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर में तीन लड़कों के हाथ पर डॉली का टैटू बना दिखाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










