जैकी श्रॉफ की पत्नी से धोखाधडी मामले में साहिल खान की जमानत रद्द करने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 9:40 AM
मुंबई: पुलिस ने बालीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ द्वारा अभिनेता साहिल खान के खिलाफ दायर धोखाधडी के मामले में सत्र अदालत से खान की अंतरिम अग्रिम जमानत खारिज करने का अनुरोध किया है. मुख्य लोक अभियोजक कल्पना चव्हाण ने कहा, ‘हम ‘अंतरिम अग्रिम जमानत’ खारिज कराने के लिए अदालत गये हैं क्योंकि […]
मुंबई: पुलिस ने बालीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ द्वारा अभिनेता साहिल खान के खिलाफ दायर धोखाधडी के मामले में सत्र अदालत से खान की अंतरिम अग्रिम जमानत खारिज करने का अनुरोध किया है.
मुख्य लोक अभियोजक कल्पना चव्हाण ने कहा, ‘हम ‘अंतरिम अग्रिम जमानत’ खारिज कराने के लिए अदालत गये हैं क्योंकि खान नियमित रुप से थाने नहीं आ रहे हैं और उनके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज हुआ है.’ आयशा श्रफ ने पूर्व कारोबारी सहयोगी खान पर पांच करोड रुपये की धोखाधडी करने का आरोप लगाया है.
आयशा द्वारा पुलिस शिकायत दर्ज कराने के बाद, खान ने सत्र अदालत जाकर अग्रिम जमानत मांगी. अदालत ने इस मामले की सुनवाई दिसंबर के पहले हफ्ते तक स्थगित करते हुए तब तक के लिए खान को राहत दे दी थी.
हालांकि आयशा द्वारा एक अन्य शिकायत दर्ज कराने के बाद, 18 नवंबर को बांद्रा पुलिस ने खान के खिलाफ मानहानि, आपराधिक धमकी और छेडछाड का एक मामला दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










