ePaper

इमरान बोले, सनी संग काम करने से कोई एतराज नहीं

Updated at : 27 Nov 2014 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान बोले, सनी संग काम करने से कोई एतराज नहीं

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उन्‍होंने कभी अभिनेत्री सनी लियोन के साथ काम करने से इनकार नही किया. खबरें आई थी कि इमरान ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘उंगली’ के एक गाने में सनी लियोन के साथ काम करने से मना कर दिया था. इमरान ने इस बात को सिरे से नकारा है […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उन्‍होंने कभी अभिनेत्री सनी लियोन के साथ काम करने से इनकार नही किया. खबरें आई थी कि इमरान ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘उंगली’ के एक गाने में सनी लियोन के साथ काम करने से मना कर दिया था. इमरान ने इस बात को सिरे से नकारा है और इसे महज एक अफवाह बताया है.

इमरान का कहना है कि,’ मैंने कभी भी सनी के साथ काम करने से इनकार नहीं किया. यह सब झूठी अफवाहें हैं. जब प्रोड्यूसर ने सनी से डेट्स मांगी थीं, तब वह व्यस्त थीं. डेट्स नहीं मिलने के कारण मैं उनके साथ काम नहीं कर पाया. अगर मौका मिला तो मैं जरूर सनी के साथ काम करना चाहूंगा.’

फिलहाल इमरान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘उंगली’ के प्रमोशन में खासा व्‍यस्‍त है. ऐसे में इन अफवाहों से वे परेशान है. उन्‍होंने साफ कहा कि,’ अगर मुझे कोई अच्‍छी स्‍टोरी मिलती है तो मैं सनी के साथ काम करना चाहूंगा.’ ‘उंगली’ को रेनसिल डिसिल्‍वा डायरेक्‍ट कर रहे हैं. फिल्‍म में इमरान के अलावा कंगना रनाउत, रणदीप हुड्डा और संजय दत्‍त मुख्‍य भूमिकाओं में है.

फिल्‍म ‘उंगली’ भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चार युवाओं के संघर्ष की कहानी पर आधारित फिल्‍म है. इससे पहले इमरान फिल्‍म ‘राजा नटवरलाल’ में नजर आये थे. जिसमें उन्‍होंने एक ठग की भूमिका अदा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola