ePaper

फिल्‍म ''और देवदास'' के आखिरी हिस्से की शूटिंग दिल्ली में करेंगे सुधीर मिश्र

Updated at : 24 Nov 2014 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म ''और देवदास'' के आखिरी हिस्से की शूटिंग दिल्ली में करेंगे सुधीर मिश्र

पणजी: जानेमाने फिल्म निर्माता सुधीर मिश्र फिल्‍म ‘और देवदास’ के आखिरी हिस्से की शूटिंग अगले महीने से दिल्ली में करेंगे.प्रख्यात लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बन रही इस फिल्म के 80 फीसदी हिस्से की शूटिंग लखनऊ में हो चुकी है. ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के निर्माता सुधीर मिश्र ने बताया कि यह फिल्म अगले साल […]

विज्ञापन

पणजी: जानेमाने फिल्म निर्माता सुधीर मिश्र फिल्‍म ‘और देवदास’ के आखिरी हिस्से की शूटिंग अगले महीने से दिल्ली में करेंगे.प्रख्यात लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बन रही इस फिल्म के 80 फीसदी हिस्से की शूटिंग लखनऊ में हो चुकी है.

‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के निर्माता सुधीर मिश्र ने बताया कि यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज होने की संभावना है.एनएफडीसी के फिल्म बाजार से अलग सुधीर ने बताया कि,’हमने राजनीतिक रुप से सर्वाधिक सक्रिय उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग की है. मेरी करीब 80 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है. आखिरी 20 फीसदी हिस्से की शूटिंग मैं अगले माह से दिल्ली में करुंगा.’

फिल्म में देवदास की मुख्य भूमिका महेश भट्ट के पुत्र राहुल निभा रहे हैं. पूर्व में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के इस उपन्यास पर जब बिमल राय और फिर संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाई तो यह भूमिका क्रमश: दिलीप कुमार, शाहरुख खान ने निभाई थी. हाल ही में इस उपन्यास पर बनी अनुराग कश्यप की फिल्म में देवदास का किरदार अभय देओल ने निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola