अक्षय ने ऑनलाइन साझा किया खतरनाक स्टंट से भरपूर ”बेबी” का टीजर

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी’ को टीजर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म को ट्रेलर तीन दिसंबर को लॉन्च किया जायेगा. फिल्म में राणा डग्गूबती, अनुपम खेर और डैनी डेंजोंगपा भी नजर आएंगे. टीजर में अक्षय सहजता से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. फिल्म […]
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी’ को टीजर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म को ट्रेलर तीन दिसंबर को लॉन्च किया जायेगा. फिल्म में राणा डग्गूबती, अनुपम खेर और डैनी डेंजोंगपा भी नजर आएंगे. टीजर में अक्षय सहजता से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.
फिल्म के टीजर में एक्शन दृश्य दिखाये गये हैं. अक्षय मूंछों वाले लुक में स्मार्ट दिख रहे हैं. वहीं बैकग्रांउड में एनर्जेटिक साउंड के साथ अक्षय स्टंट करते नजर आ रहे हैं. टीजर देखने के बाद दर्शक अब इसका ट्रेलर देखने के लिए उत्साहित है. दर्शक अक्षय की फिल्मों में खतरनाक स्टंट देखना चाहतेहैंतो अक्षय इस फिल्म से उन दर्शकों को तोहफा दे सकते हैं.
अक्षय काफी दिनों बाद अपने इस लुक में नजर आयेंगे. इससे पहले वे फिल्म ‘द शौकीन्स’ और ‘इट्स एंटरटेंमेंट’ में नजर आये थे. दोनों फिल्मों में उनकी भूमिका हास्य किरदार के रूपमें थी. दर्शकों को थोडी निराशा हुई थी कि अक्षय फिल्मों में स्टंट करते नजर नहीं आ रहे हैं.लेकिन अब इस फिल्म में अक्षय अपने पुराने अंदाज में नजर आनेवालेहैं.
फिल्म को नेपाल, काठमांडू, दिल्ली और अबू धाबी की विभिन्न लोकेशंस पर शूट किया गया है. ‘बेबी’ में तापसी पन्नू और मधुरिमा तुली भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










