''पीकू'' के सेट पर बांग्ला में बातचीत करते हैं अमिताभ

Updated at : 18 Nov 2014 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
''पीकू'' के सेट पर बांग्ला में बातचीत करते हैं अमिताभ

कोलकाता : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन कोलकाता में ‘पीकू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार से बांग्ला में बातचीत करना पसंद करते हैं. बच्चन ने कोलकाता में अपनी जिंदगी के सात साल बिताए हैं. फिल्‍म में अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में हैं. […]

विज्ञापन

कोलकाता : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन कोलकाता में ‘पीकू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार से बांग्ला में बातचीत करना पसंद करते हैं. बच्चन ने कोलकाता में अपनी जिंदगी के सात साल बिताए हैं. फिल्‍म में अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में हैं.

सुजीत सरकार बिग बी के साथ यहां ‘पीकू’ की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा,’वह सेट पर बिल्कुल बच्चे हैं. वह हमसे बांग्ला में बातचीत करते हैं. अगर आप उनके सामने कोई विचार रखें, जिसमें थोडा भी महत्वपूर्ण कुछ होता है तो वह उस पर यकीन करते हैं.’

अभिनेता 1962 से 1969 के बीच कोलकाता में रहते थे. इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया. कोलकाता में रहने के दौरान उन्होंने रिषिकेश मुखर्जी, शक्ति सामंत और रितुपर्णों घोष जैसे कई निर्देशकों के साथ काम किया.कल शाम बच्चन ने बंगाली फिल्म ‘ओपन टी बायोस्कोप’ का फर्स्‍ट लुक लांच किया. इसके सह निर्माता सरकार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola