सलमान की बहन अर्पिता की शादी में परोसे जायेंगे ''हलीम'' और ''पत्थर का गोश्त''

हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों बहन अर्पिता की शादी को लेकर खासा व्यस्त है मेहमानों की लिस्ट तो तैयार हो गई. अब बारी है खाने की तो आपको बता दें कि मंगलवार को हो रही शादी में ‘हैदराबादी बिरयानी’, ‘हलीम’ और ‘पत्थर का गोश्त’ जैसे लोकप्रिय दक्कनी लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे. सलमान […]
हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों बहन अर्पिता की शादी को लेकर खासा व्यस्त है मेहमानों की लिस्ट तो तैयार हो गई. अब बारी है खाने की तो आपको बता दें कि मंगलवार को हो रही शादी में ‘हैदराबादी बिरयानी’, ‘हलीम’ और ‘पत्थर का गोश्त’ जैसे लोकप्रिय दक्कनी लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे.
सलमान ने शादी के लिए लक्जरी हेरीटेज होटल ‘ताज फलकनुमा’ को दो दिन के लिए बुक कराया है और इस शादी के लिए होटल को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है. शादी में बॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां आमंत्रित होंगी.
एक सूत्र ने कहा,’18-19 नवंबर के लिए पूरा होटल बुक कराया गया है ताकि बिन बुलाये मेहमानों को विवाह समारोह से दूर रखा जा सके.’ खान परिवार की इच्छा है कि शादी में खान-पान में कुछ लजीज हैदराबादी पकवान हो और उसकी तैयारी चल रही है.
सूत्र ने कहा,’खान ने विशेष रुप से कच्चे गोश्त की बिरयानी और हलीम खान-पान की सूची में जोडने को कहा है क्योंकि वे इस होटल में पहले उनका स्वाद चख चुके हैं.’ सलमान की छोटी बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से होने जा रही है. शादी में करीब 200 मेहमानों के पहुंचने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




