''रॉकऑन'' के सीक्वल में नजर आयेंगी चुलबुली आलिया भट्ट

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकऑन’ के सीक्वल में नजर आनेवाली है. जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहें है. ‘रॉकऑन’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, सुहाना गोस्वामी और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका निभायी […]
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकऑन’ के सीक्वल में नजर आनेवाली है. जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहें है. ‘रॉकऑन’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, सुहाना गोस्वामी और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका निभायी थी.
खबरें आ रही है कि फरहान अख्तर, रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर सीक्वल बनाने की तैयार कर रहें है. वहीं वे एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जो अच्छी सिंगर हो और अपने गाने खुद ही रिकॉर्ड कर सकती हो. इसी वजह से उन्होंने आलिया भट्ट का चुनाव किया है.
आलिया ने फिल्म ‘हाइवे’ और ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हानियां’ में गाना गाया थाऔर दर्शकों ने इसे खासा पसंद भी किया है. वहीं चर्चा है कि 2015 में फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी. आलिया भी इस बात से एक्साईटिड है. फिल्म ‘रॉकऑन’ को युवा वर्ग ने बेहद पसंद किया था. अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है.
वहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मों के मशहूर निर्देशक शुजात सौदागर करेंगे. इससे पूर्व फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था. फिलहाल आलिया के अलावा अभी किसी और कलाकार के नाम को खुलासा नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




