अपने मुश्किल भरे सफर को कुछ इस तरह बताया दीपिका ने…

Updated:
विज्ञापन
अपने मुश्किल भरे सफर को कुछ इस तरह बताया दीपिका ने…

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने बताया कि शुरुआती दौर में सबको मुसीबतों को सामना करना पडता है. सबकी जिदंगी में उतार-चढाव आते है. वहीं उन्‍होंने आगे यह भी बताया कि इस मुश्किल भरे समय में धैर्य के साथ आगे बढने की जरूरत है. दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करयिर की शुरूआत फिल्‍म ‘ओम […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने बताया कि शुरुआती दौर में सबको मुसीबतों को सामना करना पडता है. सबकी जिदंगी में उतार-चढाव आते है. वहीं उन्‍होंने आगे यह भी बताया कि इस मुश्किल भरे समय में धैर्य के साथ आगे बढने की जरूरत है. दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करयिर की शुरूआत फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ से की थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट किंग खान शाहरुख थे.

दीपिका ने बताया कि,’ शुरुआत दिनों में मैं अच्‍छे मुकाम पर थी. फिर मेरी कुछ फिल्‍में असफल हुई तो मुझे परेशानी हुई थी. लेकिन इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा. एक अभिनेत्री होने के नाते हमें हर फैसले के लिए तैयार रहना पडता है. मुश्किल हालात हमें बहुत कुछ सीखा जाते है.’

दीपिका का कहना है कि, किसी भी मुश्किल दौर में धैर्य के साथ काम करना चाहिए. असफलता हमें हमेशा कुछ न कूछ सीखा जाती है. इससे सीख कर आगे बढना चाहिए. जिन गलतियों के वजह से असफलता मिली उनसे सबक लेना चाहिए.’

दीपिका ने अपने करियर के दौरान ‘ओम शांति ओम’, ‘कॉकटेल’, ‘रामलीला’ और ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ जैसी हिट फिल्‍में दे चुकी है. उनकी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ हाल में ही प्रदर्शित हुई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को काफी पसंद किया था. फिल्‍म में दीपिका ने पोल डांस भी किया था.

फिलहाल दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों की जोडी फिल्‍म ‘रामलीला’ में नजर आई थी. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दर्शकों के लिए खुशखबरी होगी कि वे दोनों की जोडी को फिर से देख पायेंगे. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में प्रियंका चोपडा भी लीड रोल में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola