रणवीर के गंजे लुक की दीपिका ने की तारीफ, ''बाजीराव मस्तानी'' में आयेंगे नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2014 10:43 AM
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अभिनेता रणवीर कपूर ने बाल मुंडवा लिये है. उनके लिए इससे भी ज्यादा खुशी की बात है कि उनकी करीबी दीपिका पादुकोण को रणवीर का यह लुक बेहद पसंद आया है. दोनों फिल्म में साथ काम कर रहें है. वहीं फिल्म में प्रियंका चोपडा भी […]
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अभिनेता रणवीर कपूर ने बाल मुंडवा लिये है. उनके लिए इससे भी ज्यादा खुशी की बात है कि उनकी करीबी दीपिका पादुकोण को रणवीर का यह लुक बेहद पसंद आया है. दोनों फिल्म में साथ काम कर रहें है. वहीं फिल्म में प्रियंका चोपडा भी है.
यह फिल्म संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वे कई सालों से इस फिल्म को बनाने पर विचार कर रहें थे. फिल्म में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नजर आयेंगे. जबकि दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी का किरदार निभाएंगी. प्रियंका चोपडा फिल्म में बाजीराव की पत्नी का रोल करेंगी.
रणवीर इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित है. हो भी क्यों ना दीपिका के साथ जो है. इससे पहले दोनों फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में नजर आये थे. इसके बाद दोनों के करीब होने के खबरें मीडिया में आई थी.
रणवीर ने बताया कि पहले मैं बहुत घबराया हुआ था कि मुझे बाल मुंडवाना होगा लेकिन इस रोल को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं और यह रोल मेरे लिए बहुत खास है. वहीं दीपिका को मेरा यह लुक पसंद आया है.’ रणवीर इस फिल्म के लिए अपने परिवार से दूर जाने की बात भी कर रहें थे ताकि वे रोल को अच्छे से समझ पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










