सलमान को लेकर ये दीपिका की कैसी चाहत…

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभी तक किंग खान शाहरुख के साथ कई फिल्में कर चुकी है. वहीं अब वो दबंग खान सलमान के साथ काम करना चाहती है. उनका कहना है कि,’ सलमान के साथ काम करना भाग्य की बात है. मैंने कभी सलमान के साथ काम करने से मना नहीं […]
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभी तक किंग खान शाहरुख के साथ कई फिल्में कर चुकी है. वहीं अब वो दबंग खान सलमान के साथ काम करना चाहती है. उनका कहना है कि,’ सलमान के साथ काम करना भाग्य की बात है. मैंने कभी सलमान के साथ काम करने से मना नहीं किया. अब देखना है कि किस्मत कब साथ देती है.’
इससे पहले दीपिका शाहरुख के साथ ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में काम कर चुकी है. तीनों फिल्मों ने बॉलीवुड में जबरदस्त कमाई की है. फिलमों को लोगों ने खासा पंसद किया था. दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से ही बॉलीवुड में अपने करियर का शुरुआत की थी.
ऐसी अफवाह उडी थी कि उन्होंने फिल्म ‘किक’ में सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. दीपिका ने सिरे से खारिज किया है. वे सलमान के साथ काम करना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि,’ मैंने कभी भी सलमान के साथ काम करने को लेकर मना नहीं किया. मना करने वाली मैं कौन होती हूं. मेरे पास मना करने का कोई अधिकार नहीं है.
उनका कहना है कि,’ फिल्में भाग्य से मिलती है. कौन किसके साथ काम करेगा यह तो फिल्म की कहानी के अनुसार होता है.’ बॉलीवुड में इनदिनों ये चर्चा गर्म है कि सलमान और दीपिका एक साथ यशराज बैनर के तले बनने वाली फिल्म में नजर आ सकते है. दोनों को एकसाथ फैंस भी देखना चाहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










