अक्षय ट्विंकल का रोमांटिक फोटो शूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार और ट्विंकल की शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, मगर बॉलीवुड के सुपर खिलाड़ी आज भी उतने ही स्मार्ट नजर आते हैं. अक्षय ट्विंकल की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस है. अपनी अदाओं और शानदार एक्टिंग से अक्षय कुमार ने लोगों का दिल जीता […]
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल की शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, मगर बॉलीवुड के सुपर खिलाड़ी आज भी उतने ही स्मार्ट नजर आते हैं. अक्षय ट्विंकल की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस है. अपनी अदाओं और शानदार एक्टिंग से अक्षय कुमार ने लोगों का दिल जीता हैं.
लोग इन्हें खतरों के खिलाड़ी के नाम से भी जानते हैं. हाल ही में दोनों एक शानदार और बेहद रोमांटिक फोटो शूट कराया है, जिसमें ट्विंकल बहुत ही सुंदर लग रही हैं. यह फोटो शूट हैलो मैगजीन के लिए हैं. इसमें अक्षय ट्विंकल एक ट्रेडिशनल परिधान में नजर आ रहे हैं. यह फोटोशूट एक ब्राइडल एडिशन के लिए है, जिसमें अक्षय कुमार एक बेहद ही सुंदर सफेद कुरते में हैंडसम नजर आ रहे हैं, साथ-ही-साथ ट्विंकल नीले रंग के अनारकली सूट में बहुत ही सेक्सी दिख रही हैं.
अक्षय-ट्विंकल का जब फोटो शूट किया जा रहा था, तो इस कपल को कुछ क्लोज शॉट्स देने थे. ऐसे में कई मौके पर ये दोनों रोमांटिक नजर आये. हालांकि, कई बार एक-दूसरे के पास आते-आते इन्हें हंसी भी आ रही थी. इस दोनों की शादी 17 जनवरी, 2001 को हुई थी. इस फोटोशूट में अक्षय कुमार ट्विंकल के साथ रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










