क्यों अमिताभ के विरोध में खड़ी हैं जया बच्चन ?

अमिताभ और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में आदर्श मानी जाती है. जया बच्चन ने एक आदर्श पत्नी के रूप में हमेशा अपने पत्नी अमिताभ बच्चन का साथ दिया है. चाहे उनका कैरियर उफान पर रहा हो या फिर असफलता के दौर से अमिताभ बच्चन टूट गये हैं. जया ने हमेशा उनका साथ दिया. ऐसा […]
अमिताभ और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में आदर्श मानी जाती है. जया बच्चन ने एक आदर्श पत्नी के रूप में हमेशा अपने पत्नी अमिताभ बच्चन का साथ दिया है. चाहे उनका कैरियर उफान पर रहा हो या फिर असफलता के दौर से अमिताभ बच्चन टूट गये हैं. जया ने हमेशा उनका साथ दिया.
ऐसा कहा जाता है कि जब इन दोनों के संबंधों के बीच रेखा नामक जहर घुल गया था, तब भी जया ने अमिताभ का साथ नहीं छोड़ा था. लेकिन अब आखिर ऐसी क्या बात हो गयी है कि जया बच्चन अमिताभ के खिलाफ खड़ी हो गयीं हैं. ज्ञात हो कि अमिताभ बच्चन ने खुले दिल से हैप्पी न्यू ईयर की तारीफ की है.
यहां तक की उन्होंने ट्विटर के जरिये फराह खान और शाहरुख खान को बधाई भी दी. अमिताभ के इस स्टैंड के बाद आखिर क्यों जया ने खुलेआम हैप्पी न्यू ईयर फिल्म को बकवास करार दिया है. जया ने कहा है कि मैंने अबतक जितनी फिल्में देखीं, उनमें से यह सबसे बेतुकी फिल्म है. जया के इस बयान के बाद सभी जगह यह चर्चा हो रही है कि आखिर जया और अमिताभ के बीच मतभेद का क्या कारण है? आखिर क्यों जया आंटी इस कदर भड़क गयीं हैं कि अपने पति का भी ख्याल नहीं कर रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










