ePaper

शाहरुख-दीपिका के बाद अब सलमान-दीपिका की कैमेस्‍ट्री पर्दे पर...

Updated at : 05 Nov 2014 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख-दीपिका के बाद अब सलमान-दीपिका की कैमेस्‍ट्री पर्दे पर...

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्‍वर स्‍क्रीन पर सलमान खान के साथ नजर आनेवाली है. दोनों पहली बार एकसाथ फिल्‍म में नजर आयेंगे. इससे पहले दीपिका पर्दे पर किंग खान शाहरुख, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ नजर आ चुकी है. सबके साथ दीपिका की जोडी हिट हुई है. खासकर शाहरुख के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्‍वर स्‍क्रीन पर सलमान खान के साथ नजर आनेवाली है. दोनों पहली बार एकसाथ फिल्‍म में नजर आयेंगे. इससे पहले दीपिका पर्दे पर किंग खान शाहरुख, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ नजर आ चुकी है. सबके साथ दीपिका की जोडी हिट हुई है. खासकर शाहरुख के साथ तो उनकी जोडी दर्शकों ने खासा पसंद किया है. अब सलमान दीपिका के साथ जनर आनेवाले है.

यशराज बैनर के तले बनने वाली फिलम में दीपिका और सलमान की जोडी के साथ आने की खबरें आ रही है. सलमान जिसके साथ भी फिल्‍म करते है वह कलाकार हिट हो जाता है. लेकिन यहां तो दोनों ही कलाकार बेहद हिट साबित हुये है. दीपिका ने ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’,’रामलीला’ और ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम कर चुकी है. वहीं सलमान ‘किक’, ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग’ जैसी हिट फिल्‍में दी है. दोनों ही कलाकरों को दर्शक पर्दे पर देखना चाहते है.

सलमान ने अपने कैरियर के सफर में कई नई हीरोईनों के साथ काम किया है और वे हीरोइनें हिट हो गई है. सलमान ने कई कलाकारों को फिल्‍मों में डेब्‍यू करने का मौका दिया है. वहीं दीपिका ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत शाहरुख खान की फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ से की है. दोनों की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खासा पंसद किया था. सलमान के फैंस उनके फिल्‍मों का इंतजार करते रहते है और फिल्‍म रिलीज होते ही दर्शकों की भीड सिनेमाघरों में दिखाई देती है.

दोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को कैसी लगेगी यह तो आनेवाले ही दिनों में ही पता चल पाएगा. लेकिन वहीं एक और बात यह भी है कि दर्शक दोनों को खासा पसंद करते है तो दोनों की कैमेस्‍ट्री भी लोगों को पसंद आएगी. फिलहाल दीपिका अमिताभ के साथ फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है. साथ ही अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की कमाई से खुश है.

सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर है. सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. उनकी फिल्‍म ‘किक’ बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. दोनों की हिट जोडी को दर्शक एकसाथ देखना पसंद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola