ePaper

जानिए क्‍यों सलमान के गुण गाये जा रही है जैकलीन...

Updated at : 04 Nov 2014 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए क्‍यों सलमान के गुण गाये जा रही है जैकलीन...

पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज इनदिनों सलमान खान के गुण गा रही है. जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्‍म ‘किक’ में काम किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. जैकलीन को कहना है कि,’ सलमान के साथ काम करने के बाद उनके करियर को किक लग […]

विज्ञापन

पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज इनदिनों सलमान खान के गुण गा रही है. जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्‍म ‘किक’ में काम किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. जैकलीन को कहना है कि,’ सलमान के साथ काम करने के बाद उनके करियर को किक लग गई है.

जैकलीन को काफी फिल्‍मों के ऑफरर्स आ रहें है और वे इसकी वजह सिर्फ सलमान को मानती है. ‘किक’ में काम करने के बाद उनकी झोली में कई फिल्‍में आ गिरी है. आजकल कोई भी उनके करियर के बारे में अगर कोई पूछता है तो वे सीधे सलमान का नाम लेती है. उनकी तारीफों के पुल बांधती नजर आती है.

जैकलीन ने बताया कि,’ सलमान एक बहुत ही अच्‍छे इंसान है. फिल्‍म के सेट पर वे कभी भी अपनी कोई भी राय किसी पर नहीं थोपते. वह एक अलग ही तरह के इंसान है. वे सबकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है. वे अपने कोस्‍टॉर से कभी नही उलझते.’ जैकलीन तो सलमान के गुणगान गये जा रही है.

फिलहाल जैकलीन इनदिनों रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्‍म ‘रॉय’ की शूटिंग कर रहीं है. वे अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. साथ ही उन्‍होंने इसके लिए सलमान का धन्‍यवाद भी किया है. अब जैकलीन की गाडी तो चल निकली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola