ePaper

ऐश्‍वर्या ने मनाया अपने ससुर अमिताभ जैसा जन्‍मदिन...

Updated at : 02 Nov 2014 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या ने मनाया अपने ससुर अमिताभ जैसा जन्‍मदिन...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्‍चन ने अपना 41वां जन्मदिन अपने ससुर अमिताभ बच्चन के अंदाज में मनाया और जन्मदिन का केक मीडिया के साथ काटा. इससे पहले ऐश्‍वर्या अपना जन्‍मदिन अपने परिवार और खास दोस्‍तों के साथ मनाती है. लेकिन अब वे अपने ससुर की तरह अपना बथर्ड मनाने लगी है. ऐश्‍वर्या ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्‍चन ने अपना 41वां जन्मदिन अपने ससुर अमिताभ बच्चन के अंदाज में मनाया और जन्मदिन का केक मीडिया के साथ काटा. इससे पहले ऐश्‍वर्या अपना जन्‍मदिन अपने परिवार और खास दोस्‍तों के साथ मनाती है. लेकिन अब वे अपने ससुर की तरह अपना बथर्ड मनाने लगी है.

ऐश्‍वर्या ने अपने जन्‍मदिन का केक भी काटा और मीडिया वालों का धन्‍यवाद भी किया. ऐश ने अपने बर्थडे को एक खास तरीके से सेलीब्रेट किया. एक तरफ उनके पति जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्‍चन की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने बेहतर कमाई की है और रिलीज के दिन से कई रिकॉर्ड तोड रही है. फिल्‍म में अभिषेक डबल रोल में है. वे नंदू भिडे के किरदार में नजर आये है उनके स्‍नेक डांस को दर्शकों ने खासा पसंद किया.

दूसरी तरफ वे फिर बॉलीवुड में काफी अर्से बाद कमबैक करने जा रही है वे भी वकील बनकर. ऐश को चाहने वालों के लिए यह एक बहूत बडी खुशखबरी है. फिल्‍म ‘जज्‍बा’ का निर्देशन संजय गुप्‍ता ने किया है. दर्शकों भी ऐश के आने का बडी बेसब्री से इंतजार कर रहें है. अब देखना है कि ऐश पुराने किरदार में अपनेआप को ढाल पाती है नहीं.

अमिताभ फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. इसके लिए वे कोलकाता पहुंच है. वहीं अमिताभ का कहना है कि उनकी इस फिल्‍म को दर्शकों को खासा पसंद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola