ePaper

20 साल बाद आमिर-सलमान एकसाथ...

Updated at : 31 Oct 2014 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
20 साल बाद आमिर-सलमान एकसाथ...

वर्ष 1994 में आमिर-सलमान की रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ अब एकबार फिर से रिलीज होने जा रही है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म को 20 साल बाद दोबारा रिलीज करने की बात की जा रही है. अख़बार डीएनए की ख़बर के मुताबिक़ फ़िल्म वितरण कंपनी इरोज़ इसे 20 साल बाद […]

विज्ञापन

वर्ष 1994 में आमिर-सलमान की रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ अब एकबार फिर से रिलीज होने जा रही है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म को 20 साल बाद दोबारा रिलीज करने की बात की जा रही है.

अख़बार डीएनए की ख़बर के मुताबिक़ फ़िल्म वितरण कंपनी इरोज़ इसे 20 साल बाद दोबारा रिलीज़ करने जा रही है. जब यह फिल्‍म रिलीज हुई थी तो इस फिल्‍म को कामयाबी नहीं मिली थी. लेकिन सेटेलाइट टीवी पर जब भी ये फिल्‍म प्रसारित हुई, दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया.

वहीं इस फिल्‍म के रिलीज होने पर आमिर उतने खुश नजर नहीं आ रहें है. फिल्‍म की रिलीज को लेकर बस आमिर ने कहा कि अब ये वक्‍त नहीं है उस फिल्‍म को रिलीज करने का. साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि,’ यह ‘पीके’ को कार्यक्रम है और ‘अंदाज अपना अपना’ के लिए सही समय नहीं है.’

फिलहाल आमिर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में उनके साथ अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त मुख्‍य भूमिकाओं में है. वहीं सलमान इन दिनों टीवी शो ‘बिगबॉस 8’ को होस्‍ट कर रहें है. उन्‍होंने फिल्‍म ‘किक’ से खासा सुर्खियां बटोरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola