ePaper

जानिए सलमान को शाहरुख ने क्यों कहा ''धन्यवाद''

Updated at : 30 Oct 2014 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए सलमान को शाहरुख ने क्यों कहा ''धन्यवाद''

कोलकाता: बॉलीवुड के किंग खान और दबंग खान के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि दोनों करीब आ रहें है. रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ में अपनी फिल्म का प्रचार किये जाने को लेकर अभिनेता शाहरुख खान ने सलमान खान को धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह साबित करता है कि हम दोनों के […]

विज्ञापन

कोलकाता: बॉलीवुड के किंग खान और दबंग खान के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि दोनों करीब आ रहें है. रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ में अपनी फिल्म का प्रचार किये जाने को लेकर अभिनेता शाहरुख खान ने सलमान खान को धन्यवाद दिया है और कहा है कि यह साबित करता है कि हम दोनों के बीच कोई विवाद नही है.

शाहरुख ने कहा,’ मुझे लगता है कि यह उनकी शालीनता है कि उन्होंने ऐसा किया. मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं क्योंकि जब लोग अभिनेताओं के बीच विवादों को लेकर बात करते हैं तो वह तथ्य से अवगत नहीं होते हैं. हम लोगों के बीच में कोई विवाद नहीं है.’

हाल ही में आयी अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का प्रचार करने कोलकाता आये 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जहां कहीं उन्हें मंच मिलता है वे एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं और जहां तक संभव होता है वह इसका प्रचार करते हैं.’बिग बॉस’ के पिछले सप्ताहंत के कार्यक्रम में सलमान ने शाहरुख खान के लिए फिल्म का प्रचार किया था और उन्‍होंने फिल्म के बारे में ट्वीट भी किया था.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की निर्देशक फराह खान ने कहा कि सलमान हमेशा उनके दोस्त रहे हैं. दोनों अभिनेताओं के बीच 2008 में एक विवाद हो गया था और अब पार्टियों में वे एक-दूसरे को बधाई देते हुये नजर आते हैं. शाहरुख ने कई रियलिटी शो में इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिये गये और देश और विदेश के टूर पर भी गये. लेकिन वे ‘बिगबॉस 8’ में नहीं जा पाये थे. शाहरुख ने इसका कारण बिजी शेड्यूल बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola