छेडछाड और धमकाने मामले में सना खान को मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 10:52 AM
बिगबॉस के घर मेहमान रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान और उनके बॉयफेंड इस्माइल खान को एक महिला के छेडछाड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दोनों को बुधवार को ही जमानत मिल गई.पूनम खन्ना नामक एक महिला ने इन दोनों पर छेडछाड और धमकाने का आरोप लगाया . बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की […]
बिगबॉस के घर मेहमान रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान और उनके बॉयफेंड इस्माइल खान को एक महिला के छेडछाड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दोनों को बुधवार को ही जमानत मिल गई.पूनम खन्ना नामक एक महिला ने इन दोनों पर छेडछाड और धमकाने का आरोप लगाया . बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में सना खान काम कर चुकी है.
महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों ने 21 अक्टूबर को पीडित महिला का हाथ मोडा था. उसे गलत तरीके से छुआ था. वहीं पिछले हफते समाचारपत्र में छपे एक लेख को लेकर दोनों ने महिला को धमकी भी दी थी. उन दोनों को शक था कि खन्ना उन दोनों की जानकारी लीक कर देगी.
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने बताया कि सना खान और उसके प्रेमी इस्माइल को आईपीसी की धारा 354 (हमला या महिला के साथ जबरदस्ती करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










