कोई नहीं कर सकता राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर का रोल : रणधीर कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2014 11:41 AM
बॉलीवुड के जोनामाने अभिनेता एवं फिल्मकार रणधीर कपूर अपने पिता राजकपूर के बैनर तली बनी फिल्म ‘आवारा’ का रीमेक नहीं बनाना चाहते है. उनका कहना है कि पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर के रोल को कोई नहीं कर सकता इसलिए वे इसे दोहराना नहीं चाहते. आवारा उनदिनों की एक बेहद सफलतम फिल्मों में से एक थी. […]
बॉलीवुड के जोनामाने अभिनेता एवं फिल्मकार रणधीर कपूर अपने पिता राजकपूर के बैनर तली बनी फिल्म ‘आवारा’ का रीमेक नहीं बनाना चाहते है. उनका कहना है कि पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर के रोल को कोई नहीं कर सकता इसलिए वे इसे दोहराना नहीं चाहते. आवारा उनदिनों की एक बेहद सफलतम फिल्मों में से एक थी.
वहीं रणधीर के दिमाग में आया था कि आगामी फिल्म ‘आवारा’ की रीमेक बनाये लेकिन फिर उन्होंने ऐसा करने के बारे में नहीं सोचा. रणधीर ने बताया कि लाग कहते है कि मैं रणबीर और ऋषि कपूर को लेकर इस फिल्म की रीमेक बनाउं. इस फैसले पर हम आगे बढे भी और फिर ठहर गए और डर भी गये.
रणधीर ने कहा कि,’ हमारे डरने की कजह यह थी कि हम दुबारा पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर साहब को कहां से लाएंगे. हमें शंकर जयकिशन जैसी संगीतकार जोड़ी कहां से मिलेगी, कहां से शैलेंद्र जैसा गीतकार मिलेगा. इसके बाद हमने इसकी रीमेक बनाने के बारे में नहीं सोचा.’
आपको बता दें कि आर.के. बैनर तले बनी अंतिम फिल्म ‘आ अब लौट चले’ साल 1999 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राजेश खन्ना, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. यह एक पारिवारिक और रोमांटिक फिल्म थी. इसमें ऐश्वर्या-अक्षय को जोडी को दर्शकों ने पंसद किया था.
रणधीर कपूर ने बताया कि वे अगले साल आर.के. फिल्म्स के बैनर तले एक नई फिल्म लेकर आनेवाले है. यह फिल्म कल आज और कल की कहानी पर आधारित हो सकती है लेकिन यह एक अच्छी फिल्म होगी. इस फिल्म मे वे दर्शकों के लिए अलग तरह की कहानी लाने की तैयारी कर रहें है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










