ePaper

गंजे ''बाजीराव...'' बन रणवीर ने किया परिणिति का ''किल दिल''

Updated at : 24 Oct 2014 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
गंजे ''बाजीराव...'' बन रणवीर ने किया परिणिति का ''किल दिल''

बॉलीवुड की जानीमानी नवोदित अभिनेत्री परिणिति चोपडा को रणवीर सिंह को गंजा लुक पसंद आया है. रणवीर ने फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अपना सिर मुंडवाया है. फिल्‍म में रणवीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा भी मुख्‍य भूमिका में है. परिणिति के साथ रणवीर ने ‘किल दिल’ में काम किया है जो जल्‍द […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी नवोदित अभिनेत्री परिणिति चोपडा को रणवीर सिंह को गंजा लुक पसंद आया है. रणवीर ने फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अपना सिर मुंडवाया है. फिल्‍म में रणवीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा भी मुख्‍य भूमिका में है. परिणिति के साथ रणवीर ने ‘किल दिल’ में काम किया है जो जल्‍द ही सिनेमाघरों में आ रही है. वहीं परिणिति ने रणवीर के इस लुक की काफी तारीफ की है.

परिणिति चोपडा का कहना है कि,’रणवीर अपने इस नये लुक में अच्‍छे लग रहें है. कुछ ही लोग ऐसे होते है जो गंजे होने के बाद अच्‍छे लगते है, रणवीर भी उन्‍हें सब में एक है. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ उनकी एक सबसे जबरदस्‍त फिल्‍म होगी. रणवीर गंजा होने के बाद अच्‍छे लग रहें है.’

आपकों बता दें कि यह फिल्‍म पेशवा बाजीराव पर आधारित होगी. फिल्‍म में दीपिका ने बाजीराव की प्रेयसी मस्‍तानी का किरदार निभाया है. प्रियंका ने बाजीराव की पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभाया है. इससे पहले दीपिका और रणवीर की जोडी फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में नजर आई थी. फिल्‍म में प्रियंका भी एक आइटम सांग में नजर आई थी.

वहीं परिणिति और रणवीर फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आ रहें है. इस फिल्‍म में गोविंदा पहली बार निगेटिव किरदार में नजर आ रहें है. फिल्‍म नवंबर में सिनेमाघरों में आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola